फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर पथराव, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर पथराव
विज्ञापन

बुढ़ाना। दलित की नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। इस मामले को लेकर सुलह समझौते में लगे दलित समाज पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पथराव करने वाले मौके से फरार हो गए। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में दलित व्यक्ति की नाबालिग बेटी सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे खेत से अपने घर वापस आ रही थी। गांव के बाहर दूसरे समुदाय के एक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उसे खेत में खींचने का प्रयास किया। ग्रामीणों के आने पर छेड़खानी का आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लेने के बाद दलित समाज के कई लोग आरोपी के परिवार वालों को समझाने के लिए उसके घर की ओर रवाना हुए। दलित समाज के लोगों को आरोपी के घर की ओर आता देखकर दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके ऊपर पथराव किया। इस पथराव में संनी उर्फ अमित (25) पुत्र उधम घायल हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा, क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव भी मौके पर पहुंच गए। दो समुदायों के बीच का विवाद होने के कारण रतनपुरी व फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है। छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छेड़खानी व पथराव के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों का कोतवाली में देर रात तक जमावड़ा लगा रहा। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैैैैंतुरा का कहना है कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। घटना की तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें