फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे पांच लुटेरे

Tue, 13 Nov 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली पुलिस ने सोमवार सुबह गणेश विहार कॉलोनी में हुई मुठभेड़ में पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिनसे संबंधित नकदी जेवरात व मोबाइल के साथ ही आरोपियों से बाइक, तमंचे व छुरी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। बताया कि सोमवार सुबह खतौली कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान गणेश विहार कॉलोनी के निकट संदिग्ध हालात में खड़े युवकों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों युवकों को दबोच लिया। एसएसपी के अनुसार पकड़े गए युवक लुटेरे हैं, जो पूरे जनपद में घूमकर राहगीरों से लूटपाट करते थे। आरोपियों के पास से कई तमंचे-कारतूस व छुरी के साथ ही लूट की एक बाइक, एक मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और ढाई हजार की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने भौराकलां क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व देवर-भाभी से हुई लूट समेत लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए लुटेरों में रिजवान उर्फ काला पुत्र नफीस निवासी मुंतजिर कॉलोनी मीरापुर, हातिम पुत्र फजरू व मुस्तफा पुत्र अख्तर निवासीगण काटका जानसठ, आरिस पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी मोहल्ला मुश्तर्क मीरापुर और अमीर आजम पुत्र मजहर हसन निवासी गांव वलीपुरा मीरापुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अमीर आजम शातिर लुटेरा है, जो मीरापुर के एक होटल में काम करता है और वहीं सभी आरोपी इकट्ठा होकर वारदात को अंजाम देने की रणनीति बनाते थे। अमीर आजम ने कुछ समय पूर्व जनपद क्राइम ब्रांच पर एक लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया था। एसएसपी ने लुटेरों को दबोचने वाले इंस्पेक्टर खतौली संतोष कुमार सिंह समेत पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें