लूट के मुकदमे को एक्सपंज किया
खतौली। गांव लाडपुर में एक महिला ने हथियारबंद बदमाशों के विरुद्ध उसे गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के जेवरात और नगदी लूटने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में लूट का मामला झूठा निकला। पुलिस ने इस मुकदमे को एक्सपंज कर दिया है।
पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव लाडपुर की महिला सुमनलता पत्नी राजेंद्र ने शनिवार की देर रात तीन बजे पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उसके मकान में हथियार बदमाशों ने घर में घुसकर उसको गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डकैती डाली थी। महिला के जेठ मुकेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही विजयपाल, उसका बेटा रोहित, बबली पुत्र महिपाल व रिश्तेदार फजलपुर, दिल्ली निवासी मनोज पुत्र बिजेंद्र सहित उनके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि हत्या की रंजिश को लेकर नामजद लोगों को झूठा फंसाने को लेकर लूट की घटना का षड्यंत्र रचा गया। जांच के बाद इस मुकदमे को एक्सपंज कर दिया गया है।