फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट आरबीआई में जमा कराने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। आरबीआई कानपुर बैंक ने जानसठ शाखा पर नकली नोट जमा करने का रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा कर देने पर पुराने नोट 500 व 1000 रुपये के नोट आरबीआई बैंक ने सभी बैंकों में जमा करा लिए थे। जानसठ एसबीआई शाखा पर जमा हुए पुराने नोटों में एक हजार रुपये के नकली नोट जमा हो गए थे। आरबीआई कानपुर की शाखा के प्रबंधक सत्य कुमार ने जानसठ थाने में पत्र भेजकर बताया कि नोटबंदी के दौरान जमा किए गए नोटों में एसबीआई जानसठ ने कानपुर शाखा में नोट जमा कराते समय हजारों रुपये के नकली नोट जमा करा दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एसबीआई शाखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसबीआई शाखा के प्रबंधक मदन गोपाल ने बताया कि यह मामला मेरे से पूर्व शाखा प्रबंधक के कार्यकाल का है। जो गड्डी आरबीआई को भेजी जाती है, उस पर कैशियर के हस्ताक्षर होते हैं। नकली नोट गड्डी में निकलने पर उसकी सैलरी से उतने ही रुपये काट लिए जाएंगे। आरबीआई ने क्षेत्र में नकली नोट चलन होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की दबिश
रतनपुरी। गांव अंबरपुर में हरियाणा से फरार किशोरी की तलाश में अंबाला पुलिस ने छापा मारा। जनपद अंबाला के थाना पड़ाव के एएसआई अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ रतनपुरी के गांव अंबरपुर में छापा मारा। एएसआई ने बताया कि थाना पड़ाव क्षेत्र से किशोरी को युवक लेकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में यह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें