फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी से किशोर संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी से किशोर संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनकपुरी से एक किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोर का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दो लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी प्रमोद ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे अक्षय (15) को 24 जून को मोहल्ला रामपुरी निवासी मोनू व अजय नामक युवक काम दिलाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से ही अक्षय घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसे बुलाकर ले जाने वाले दोनों लोगों से इस बाबत पूछताछ की, तो उन्होंने उसकी जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। पीड़ित परिजनों के अनुसार इसके बाद से वे हरसंभव स्थान व रिश्तेदारियों में अक्षय की तलाश कर चुके हैं, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने एक दिन अक्षय को बुलाकर ले जाने वाले मोनू को गुम हुए बेटे की शर्ट पहने भी देखा था, जिसकी बाबत उससे पूछताछ की गई तो वह फरार हो गया था। पीड़ित पिता ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनगर से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कमलनगर कूकड़ा निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रानी (16) तीन दिन पूर्व घर से मार्केट जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी। पीड़ित के अनुसार, पूछताछ में उसे पता चला कि कूकड़ा निवासी उसकी बेटी को अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें