फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों की मां ने अपने ऊपर कैरोसिन डाल किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने जान दी
विज्ञापन

मीरापुर। गांव कैथोड़ा के मोहल्ला हनुमानपुरी में एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। आग बुझाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हनुमानपुरी निवासी एक व्यक्ति भट्ठे पर मजदूरी करता है। बृृृृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घरेलू कलह में मजदूर की पत्नी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। महिला को डाक्टर से उपचार दिलाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ्पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, गांव खेड़ीसराय के एक जंगल में मिले अर्द्धजले शव की शनाख्त न होने पर पुलिस ने सूचना देने वाले किसान की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटो के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पांच जून को गांव खेड़ीसराय के जंगल में एक युवक की अर्द्धजला शव मिला था। इस शव की जानकारी थाना बहसूमा के गांव मोड़ खुर्द निवासी किसान महावीर पुत्र जहारिया ने दी थी। इसी जानकारी के आधार पर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटो के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

दंपति पर हमला
मीरापुर।गांव मुझेडा सादात में एक महिला डेयरी का काम करती है। बताया गया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने इस महिला से छेडछाड की। पीडिता ने यह सब जानकारी अपने पति को दी। पति ने आरोपी से विरोध किया तो आरोपी ने डेयरी मालिक व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। उधर, गांव भुम्मा निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने के आरोपी में थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। महिला का कहना है कि वह कुछ दिन के लिए अपनी बहन के घर चली गई। थी। इस बात से नाराज होकर उसके पति ने घर लौटने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मीरापुर। गांव कासमपुर खोला में विद्युत विभाग ने चेकिंग के दौरान छह लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। जेई यशपाल तेजयान, शमशाद अली, राजेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गांव कासमपुर खाला में छह विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के आरोप में चिह्नित किया। आरोपी महाराज सिंह, कवल सिंह, रतनपाल, मनोज कुमार, किरणपाल, भागमल के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा मीरापुर थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें