फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड माफिया को मंडी सचिव के ऑफिस से पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र के चर्चित गुड़ माफिया को पुलिस ने मंडी समिति सचिव के ऑफिस से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए प्रधान के पति शाहनवाज पर 20 दिन पूर्व पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गुड़ मंडी के व्यापारी लंबे समय से यह शिकायत करते रहे हैं कि मंडी के अधिकारियों की मिली भगत से गुड़ का अवैध कारोबार हो रहा है। 20 दिन पूर्व डीएम को हुई शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खेड़ी फिरोजाबाद के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान में प्रधान के पति शाहनवाज को गुड़ के अवैध कारोबार के आरोप में पकड़ने की कोशिश की थी। उसने अपने साथियों के साथ ककरौली पुलिस पर हमला कर दिया था और मौके से भाग गया था। इसके बाद ककरौली थाने में संगीन धाराओं में शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस के पकड़ने से पहले ही वह हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी का स्टे ले आया। मंगलवार को खेड़ी फिरोजाबाद के आबाद ने ककरौली में मुकदमा दर्ज कराया कि शाहनवाज ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ने की तैयारी में जुटी। मंडी के व्यापारियों की सूचना पर उसे मंडी समिति सचिव के आरके सिंह के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जिले में 20-25 गुड़ माफिया
मुजफ्फरनगर। गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि जिले में 80 प्रतिशत गुड़ माफियाओं के हाथों बाहर जा रहा है। मंडी के अधिकारियों की मिली भगत से यह सब खेल चल रहा है। सरकार को प्रतिदिन लाखों का चूना लगाया जा रहा है। व्यापारी शाहनवाज की जानकारी नहीं देते तो वह पकड़ा नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें