फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी से मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी से मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन

भोपा। शराब के ठेके पर ओवररेट का विरोध करने पर फौजी और उसके साथी को पीट दिया। इतना ही नहीं तमंचे से फायर भी किया। फायरिंग में फौजी जख्मी हो गया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी राज किशोर पुत्र गोपीचंद ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को उसके घर उसका साथी सुदेश फौजी निवासी भोपा आया हुआ था। दोनों ही गांव स्थित ठेके से शराब खरीदने गए थे। दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने ओवररेट मांग रहा था। इसका विरोध किया तो सेल्समैन ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। फायरिंग में सुदेश घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की। शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। चार लोग अजीत, जोंटी, अंकित, बिट्टू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

छापा मारकर शीरा पकड़ा
शाहपुर। आबकारी निरीक्षण आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कस्बे के एक गोदाम में भारी मात्रा में शीरा पकड़ा गया है। यह शीरा ट्रकों के माध्यम से लाकर उतारा जा रहा था। नतीजतन छापेमारी कर पकड़ा गया है। आबकारी प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार और टीम ने गोदाम पर शीरे की जांच-पड़ताल की है। गोदाम से मौजूद तीन ट्रक मिले हैं, जिनमें दो दो खाली व एक शीरे से भरा था। टीम ने ट्रकों को सीज कर दिया गया। छापेमारी के दौरान तीन लोग मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फिजूलखर्ची रोकने का आह्वान किया
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर सादात हॉस्टल में शिया समुदाय ने सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के मृत्यु के उपरांत हो रहे वक्त और पैसे की फिजूलखर्ची को रोका जाए। वक्ताओं ने समाज में बच्चों की पढ़ाई, विधवाओं महिलाओं, बच्चों का ख्याल रखा जाए। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता मौलाना यूसुफ और संचालन मौलाना मोहम्मद बाकर काजमी ने किया। इस मौके पर नासिर अली जैदी एडवोकेट, डॉ हाशिम रजा, रोशन अब्बास, नईम हैदर जैदी, कौसर जैदी, जैगम मिया जैदी, रौनक हसनैन, मोहम्मद अफरोज, नसीम हैदर, शादाब जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें