फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव मिलने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर।
विज्ञापन

ईदगाह परिसर में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मंसूरपुर पुलिस को शनिवार की दोपहर ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव में ईदगाह परिसर में युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर केपीएस चाहल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया कि कि सूट सलवार पहने युवती की उम्र 28 साल के आसपास है। उसके हाथ पर मनु लिखा हुआ है। शव को जंगली जानवरों ने क्षत विक्षत हालत में कर रखा है। शव के आसपास खून के कोई धब्बे नहीं मिले हैं। आशंका जताई है कि युवती की चार-पांच दिन पूर्व कहीं हत्या करके यहां पर शव डाल दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें