फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पैसों सहित थैला छीना, कुंडल व पाजेब छपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से जेवरात और नकदी लूटी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सरेआम महिला से बाजार में दो युवकों ने पैसों समेत थैला छीन लिया। साथ ही कुंडल और पाजेब लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी नरेश पत्नी राजबीर मंगलवार को खतौली में डॉक्टर के यहां दवाई लेने के लिए आई थी। महिला के मुताबिक अशोका बाजार में उसको दो युवक मिले। इन युवकों ने महिला को रोक लिया और इधर उधर की बातें करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के हाथों से थैला छीन लिया और दूसरे युवक ने सोने के कुंडल और पैरों से चांदी की पाजेब लूट ली। पीड़िता ने बताया कि थैले में पांच हजार रुपये की नकदी थी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों को पकड़ कर नकदी, कुंडल और पाजेब बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें