फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान की सूचना पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कटान की सूचना पर परासौली में छापा
विज्ञापन

बुढ़ाना। अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने परासौली गांव में छापा मारकर एक मकान से भैंस की खाल, मांस और छुरी बरामद की। इस बीच आरोपी बाप-बेटी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव से मंगलवार को यूपी 100 पर गांव में अवैध रूप से पशुओं के कटान की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और नाजर के मकान को घेर लिया। पुलिस के आने की खबर सुनते ही अवैध कटान करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने नाजर के मकान से चार भैंस की खालें, 40 किलो मांस, दो छुरी बरामद की। इंस्पेक्टर चमन लाल चावड़ा ने बताया कि गांव परासौली निवासी नाजर और उसकी बेटी सानिया घर में अवैध रूप से पशुओं के काटने का काम करते हैं। नाजर हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पहले भी वह गोकशी और हत्या आदि के मामले में जेल जा चुका है। उसकी बेटी सानिया भी जेल जा चुुकी है। पुलिस ने बताया की दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें