फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की गाड़ी के आगे युवक ने लगाई बुलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर विधायक कपिलदेव के साथ अभद्रता की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के चुंगी नंबर दो पर रविवार देर रात एक शरारती युवक ने शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की गाड़ी के आगे बुलेट लगाकर बदसलूकी की। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी बुलेट छोड़कर फरार हो गया। बुलेट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शहर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल रविवार देर रात चुनाव प्रचार से लौट रहे थे। जब वे चुंगी नंबर-दो के निकट पहुंचे, अचानक एक युवक ने उनकी गाड़ी के आगे बुलेट लगा दी। अचानक बुलेट आगे आने पर चालक ने गाड़ी रोककर युवक से इस तरह बुलेट लगाने पर पूछताछ की। इस पर युवक बदसलूकी पर उतर आया। युवक द्वारा बदसलूकी किए जाने पर गाड़ी में सवार विधायक नीचे उतर आए, जिन्हें देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक बुलेट वहीं छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि युवक द्वारा छोड़ी गई बुलेट को कब्जे में ले लिया गया है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर पथराव में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में शनिवार देर रात सांसद व भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के प्रचार वाहन पर बाइक में साइड लगने के मामूली विवाद में कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने प्रचार वाहन के चालक की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रालोद नेता के भाइयों से मारपीट, हंगामा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के एक पदाधिकारी के भाई रविवार शाम शहर के भगत सिंह रोड पर खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान मार्केट में बाइक खड़ी करने को लेकर मोहल्ला खालापार निवासी के बेटे ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर रालोद नेता के भाई से मारपीट कर दी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर रालोद नेता तत्काल समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर फरार हो गए। मामले में देर रात दोनों पक्षों के बीच माफी-तलाफी कर विवाद का निपटारा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें