फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमानी निवासी दाऊद व उमरजान के बीच काफी समय से जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर इसी विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिन्हें उस समय ग्रामीणों ने समझाबुझाकर शांत कर दिया। शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच मारपीट के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। संघर्ष में एक पक्ष से दाऊद, मोमीन व उसकी पत्नी और उमरजान पक्ष की ओर से वलेदीन व तैय्यबा घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया। रात तक किसी पक्ष ने भी घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


छात्रा से छेड़छाड़, एक दबोचा, दो फरार
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा-नौ की एक छात्रा सोमवार दोपहर कस्बे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह कस्बे से बाहर निकली, पीछे से आए साइकिल सवार तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को धर दबोचा, जबकि दो अन्य फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने तीनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें