फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला से फरार प्रेमी युगल मेरठ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल मेरठ से बरामद
विज्ञापन

छपार। थाना क्षेत्र के गांव से प्रेमी युगल नौ जनवरी को लापता हो गया था। युवती के परिजनों ने प्रेमी और महिला समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से पुलिस ने युवक के पिता और ताऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार देर रात प्रेमी युगल को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। दोनों की पहचान होने पर छपार थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार को युवती को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



किसान की हार्ट अटैक से मौत
छपार। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर खुर्द निवासी विनोद (40) पुत्र उदल सिंह बुधवार सुबह खेतों में गन्ना छीलने के लिए गया था। खेत में बेहोश होने पर परिजन उसे बरला स्थित अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। गमगीन माहौल में परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें