फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास, मालिक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पंप पर हमले की घटना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार की रात बदमाशों ने सर्कुलर रोड स्थित पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर पंप मालिक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लूट के प्रयास और मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
साउथ सिविल लाइंस निवासी राजीव कुमार तोमर का सर्कुलर रोड पर राज फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार की रात्रि करीब नौ बजे वह पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठकर कैश की गिनती कर रहे थे। राजीव कुमार तोमर ने बताया कि तभी करीब छह-सात नकाबपोश पहुंचे। सभी ने लोहे के धारदार हथियार लिए हुए थे। बताया कि बदमाशों ने आते ही उनसे कैश लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ लोहे के हथियारों से मारपीट की गई। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। पेट्रोल पंप पर काम करने वाला स्टाफ व उनका पुत्र ऑफिस की ओर दौड़े तो सभी बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उन्होंने एक हमलावर को पहचानने की भी बात कही है। सिविल लाइंस थाने में घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। डीएम और एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा है कि 28 दिसंबर को वह पशुओं का चारा डाल रही थी और घर के लोग बाहर गए हुए थे। आरोप है कि पड़ोस का युवक तमंचा लेकर आया। उसे आतंकित कर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पीड़िता का भाई आ गया। आरोप है कि युवक उसे तथा उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें