फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रबंधक, उप प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
14 माह से वेतन नहीं मिलने से रोष पनपा
विज्ञापन

भोपा। मदरसे के अध्यापकों को 14 माह का वेतन नहीं मिलने पर मदरसा के प्रबंधक व उपप्रबंधक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। शिक्षकों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
थाना क्षेत्र के तिस्सा मार्ग स्थित एक मदरसे के शिक्षक आबिद अली, जान आलम, हबीबुर्रहमान, नजर मोहम्मद, अली नवाज, कासिम आदि ने मंगलवार को थाना पहुंचकर मदरसा के प्रबंधक और उप प्रबंधक के विरुद्ध तहरीर दी। शिकायत है कि उन्हें पिछले 14 माह से वेतन नहीं दिया, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। अध्यापकों का आरोप है कि जब भी वह अपना वेतन मांगते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि अध्यापकों की तहरीर ले ली गई है। मदरसा प्रबंधन कमेटी या मदरसा के अन्य लोगों से इस संबंध में बात कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


नहर में कूदकर जान देने की कोशिश
भोपा। आत्महत्या के इरादे से निरगाजनी नहर में कूदने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने बचा लिया। एक सप्ताह में डायल 100 पुलिस एक महिला सहित चार लोगों की जान बचा चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बसेड़ा निवासी एक युवक घरेलू कलह के चलते गांव निरगाजनी झाल़ पर पहुंचा। जैसे ही वह अपना पर्स व अन्य सामान जेब से निकाल कर नहर पटरी पर रख रहा था। एक युवक को उस पर नहर में गिरने का शक हुआ तो, उस व्यक्ति ने दौड़कर कुछ ही दूरी पर खड़ी डायल 100 पुलिस को जानकारी दी। इस पर हेड कांस्टेबल कुंवरपाल सिंह और चालक मटरु द्वारा उसे नहर पुल पर चढ़ते समय युवक को दबोच लिया और थाने पहुंचाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नरेश, निवासी बसेड़ा बताया है। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया। गंगनहर भोपा में आत्महत्या का प्रयास करने की रोज रोज की घटनाओं से पुलिस तंग आ गई है। एक सप्ताह में चार घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें