फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव वहलना से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि छह मार्च को पड़ोसी युवती उसकी 14 वर्ष की बेटी को घर से बुलाकर ले गई थी, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। पता करने पर जानकारी मिली कि उसकी बेटी को पीनना निवासी युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। आरोपी पड़ोसी के यहां आता-जाता था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


विवाहिता को जहर देने का केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। ससुराल वालों के खिलाफ विवाहिता को जहर देकर उसकी हत्या का प्रयास करने का मामला शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली पर रामलीला टिल्ला निवासी विवाहिता के मामा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी भांजी की शादी 12 अप्रैल 2017 को रुड़की के खंजरपुर ग्राम निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया और उसे गंभीर अवस्था में हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। विवाहिता का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें