कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भागदौड़ कर उसे बरामद कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया, जिसका विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 15 दिन पूर्व शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री रात्रि में घर में सोई थी। सुबह परिजन उठे तो पुत्री गायब थी। उसकी तलाश की गई तो किशोरी के मामा ने बताया कि मोहल्ले का ही नौशाद अपने दो साथियों के किशोरी को उठाकर ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने रुड़की चुंगी क्षेत्र से किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसका अपहरण किया और बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी नौशाद को भी रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पकड़ा गया आरोपी दो बच्चों का पिता बताया गया है। पुलिस ने उसका चालान किया है।