फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर सरताज की दुकान निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्प ने राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने के मामले में राशन डीलर की दुकान निरस्त कर दी है। इसके अलावा केरोसिन समय पर नहीं उठाने के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने 16 राशन डीलरों पर जुर्माना किया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक दिपांकर शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को मोहल्ला कांशीराम की सरताज की राशन डीलर की जांच पड़ताल की थी। जांच पड़ताल में राशन डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितताएं मिलने की रिपोर्ट तैयार कर जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दी गई थी। जिलापूर्ति अधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर सरताज की राशन डीलर की दुकान को निरस्त कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ब्लाक के 16 राशन डीलरों ने समय पर केरोसिन नहीं उठाया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इन 16 राशन डीलरों पर 1000-1000 हजार रुपये का जुर्माना ठोका किया है। उन्होंने बताया कि समय पर जुर्माना नहीं भरने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें