मोरना। मोरना के कालेज के अंदर से कुछ युवकों ने एक छात्र को तमंचे के बल पर बाहर खींचकर लाए। युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गांव ककराला निवासी हरीश कुमार पुत्र सोमदत्त शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसका पुत्र तुषार कॉलेज में प्रवेश पत्र की जानकारी करने गया था। इस दौरान कालेज के अंदर उसको भोकरहेड़ी निवासी कुछ युवकों ने गालीगलौज की। विरोध करने वे उसे तमंचे के बल पर कालेज से बाहर ले आए तथा लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।
बाइक सवार घायल
मोरना। गांव महाराजनगर नया गांव निवासी ब्रजपाल पुत्र राजपाल अपनी माता मूर्ति देवी के साथ भोकरहेड़ी बाजार से सामान खरीदकर बुधवार शाम घर लौट रहा था। जैसे ही वह सोलानी नदी के पुल से आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रही काले रंग की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ब्रजपाल घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।