फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी में पति, पत्नी और वो को लेकर हंगामा हुआ। रात में पति ने पत्नी को उसने प्रेम संग पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की। पुलिस ने महिला को छोड़ दिया तथा आरोपी प्रेमी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के सामने से होम गार्ड की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी जगपाल सिंह होम गार्ड है। वह किसी कार्य से कोतवाली आया था। बाइक को गेट पर खड़ा किया था, जहां से किसी ने उसे चोरी कर लिया। उधर, लोहिया बाजार निवासी अंकुर जैन की बाइक भी घर के सामने से चोरी हो गई। लोहिया बाजार के ही विपिन जैन की भी बाइक इसी प्रकार से चोरी हुई। पुलिस केे सूचना दे दी गई है।

विवाह का झांसा देकर यौन शोषण किया
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने युवती को विवाह का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मारपीट कर नकदी लूटी
मुजफ्फरनगर। रसूलपुर निवासी सुनील सदर बाजार में स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउडर है। रात वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से लौट रहा था। भोपा रोडपर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 9600 रुपये लूट लिये। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

3.14 लाख रुपये हडपे
मुजफ्फरनगर। सूजडू निवासी कामिल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जानी खुर्द के शकील, जमील व शेरू तथा शाहडब्बर निवासी गफ्फार ने उसे विदेश भेजने के लिये उससे 3 लाख 12 हजार रुपये और उसका पासपोर्ट लिया था। मगर, उसे विदेश नहीं भिजवाया। जब उसने अपनी रकम और पासपोर्ट वापिस मांगा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और उसे धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें