फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्भ्रूण लिंग परीक्षण में तीन लोगों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को जेल भेज दिया है, जबकि डॉ गौतम समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। स्वास्थ्य विभाग भी डॉ गौतम और उसके पुत्र की कुंडली खंगाल रहा है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार की पीसीपीएनडीटी टीम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शहर के शामली रोड पर हिमालयन चैरिटेबिल हॉस्पिटल के निकट मकान में छापामारी की थी। जांच में सामने आया है कि मकान में उक्त हॉस्पिटल के कर्मचारी ही भ्रूण लिंग परीक्षण करते थे। हालांकि अस्पताल की पैथोलॉजी लैब भी अवैध पाई गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने डॉ गौतम, उसके पुत्र रूपेश गौतम, महिला शबाना की कुंडली खंगाली है। इन तीनों का विभाग में कोई रिकार्ड नहीं मिला है। उधर, पुलिस ने भी एसीएमओ की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एजेंट कविता, महिला सुंदरी और मकान के किराएदार अन्नू को जेल भेजा है। जबकि डॉ गौतम, रूपेश और शबाना को फरार बताया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें