रात में होगी वाहनों की चेकिंग
स्योहारा 13 नवंबर। रविवार रात 10.30 बजे पुलिस ने फब्बारा चौक पर वाहन और संदिग्धों की चेकिंग के लिए व्यापक अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेशानुसार प्रतिदिन रात 10.30 से 12.30 तक वाहनों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया जाएगा। वाहनों में बैठे सवारों की चैकिग की जाएगी। वहीं नगीना में एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान 22 वाहनों से चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सीओ महेश कुमार के नेतृत्व में मोहल्ला विश्नोई सराय चौराहा, रेलवे फाटक, गांधी मूर्ति, नगीना बढ़ापुर चौराहा पर रात वाहन चेकिंग किया गया।