फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का माल दबाया था जमीन में
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर जमीन में दबाया गया माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के कांधला रोड पर कोतवाली से 200 मीटर की दूूरी पर स्थित प्रणव त्यागी की इलेक्ट्रानिक की दुकान से शुक्रवार देर रात चोरों ने दुकान से सामान चुरा लिया था। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार फाड़कर दुकान से सामान चुराया था। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करते हुए इस चोरी का खुलासा किया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में दबाया हुआ माल बरामद किया। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि चोरी की साजिश रचते चार युवकों को कस्बे के रामछैल तिराहे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमीन में दबाया गया चोरी का सामान बरामद किया। चोरों ने इलेक्ट्रानिक का सामान, तांबे के बंडल आदि पॉलीथीन के बैगों में भरकर जमीन में दबा रखे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोर सोनू, मुस्तकीम, नसीम और शहीद कस्बे के मोहल्ला पछाला के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें