फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पेट्रोलपंप मालिक ने खुद को गोली मारी, मौत

Tue, 25 Jul 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार, जिसमें जख्मी मिल थे पंप मालिक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)।
विज्ञापन

मुगलरोड पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक अमित कुमार कौशल (45)  ने अपने पेट्रोल पंप के सामने कार के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पंप के कर्मचरियों ने कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली अमित के कनपटी पर दाहिने तरफ से घुसी और बाईं ओर से पार हो गई। इससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
अमित मूलरूप से उरई के कृष्णा नगर के रहने वाले थे।

शहर में कल्याणपुर में गुरुदेव टॉकीज के पास पत्नी रूबी, बेटा लक्ष्य और बेटी गौरी के साथ रहते थे। बड़े भाई अनूप ने बताया कि अमित का भौंती में एक और सिकंदरा इलाके में दो पेट्रोल पंप हैं। रविवार को अमित अपनी इंडिका विस्टा कार से पेट्रोल पंप जाने के लिए निकले थे। दिन में वह तीनों पेट्रोल पंप पर गए, वहां कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद वह सिकंदरा में मुगलरोड स्थित पंप के पास पहुंचे। उन्होंने रात करीब 12:30 बजे अपनी कार लाक करके लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप कर्मचारी संजीव पाठक, गोविंद सिंह और सुंदरम् केबिन से निकले तो अमित की कार देख चौंक गए।
विज्ञापन


वे लोग कार के पास गए तो अमित अंदर खून से लथपथ पड़े थे। उनके दाहिने हाथ में रिवाल्वर था। कार के सभी दरवाजे लॉक थे। अनूप के मुताबिक कर्मचारियों ने उन्हें मोबाइल के जरिए सूचना दी। उनके कहने के बाद कर्मचारियों ने कार का शीशा तोड़कर उसका दरवाजा खोला। इसके बाद अमित को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। इसके बाद कर्मचारी उन्हें हैलट लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अनूप का कहना है कि अमित ने खुदकुशी क्यों की, उन्हें नहीं मालूम। अमित को न तो व्यापार को लेकर किसी तरह का तनाव था और न ही परिवार में किसी तरह की दिक्कत है। उधर, कर्मचारियों के मुताबिक वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर अमित के परिजन ले गए हैं। एसओ एसपी सिंह का कहना है कि घटनास्थल और परिस्थितियां देखने के बाद मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें