फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से लौटते दंपति पर बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से लौटते दंपति पर फायरिंग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने हरिद्वार से लौट रहे दंपति की बाइक पर फायरिंग कर दी। गले में गोली लगने से पति की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जोड़ा नवदंपति है और शादी के बाद उत्तराखंड घूमने आया था।
विज्ञापन

तमिलनाडु के चेन्नई निवासी आदित्य (30) पुत्र विश्वनाथ की हाल ही में विजयलक्ष्मी से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों बाइक से उत्तराखंड घूमने निकले थे। चेन्नई से दिल्ली आने के बाद वहां से बाइक द्वारा दंपति देहरादून, मंसूरी, ऋषिकेश आदि घूमने के बाद हरिद्वार में रिश्तेदारों के यहां आकर रुके। शनिवार की दोपहर दंपति बाइक से दिल्ली के लिए चले। तीसरे पहर करीब साढ़े तीन बजे वह नईमंडी कोतवाली की बागोवाली पुलिया के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। दंपति की बाइक को रुकवाने का प्रयास करने लगे। आदित्य ने रुकने के बजाए जान बचाने के लिए बाइक तेज दौड़ा दी। कामयाबी नहीं मिलते देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गले में गोली लगने से आदित्य बाइक समेत गिर गया। बाइक गिरने से पत्नी विजय लक्ष्मी भी घायल हो गई। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटना होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के होटल वालों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राईवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल दंपति के हरिद्वार के रिश्तेदारों को पुलिस ने सूचना कर दी है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ओर सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, सर्विलांस की टीम मामले के खुलासे लिए लगाई गई है। रिश्तेदार आ रहे हैं, जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें