फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को बंधक बनाकर किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव में घर पर अकेले दिव्यांग किशोर को गांव के ही युवक ने बंधक बनाकर कुकर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को परिवार के साथ खेतों पर गया था। घर पर उसका 15 वर्षीय दिव्यांग बेटा अकेला था। सुबह करीब आठ बजे गांव का ही काला नामक युवक किशोर को अकेला देख घर में घुस आया और उसके हाथ-पैर बांधकर कुकर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शाम के समय परिजन खेतों से लौटे तो दिव्यांग ने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ कर आरोपी काला की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी काला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें