फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में चपरासी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। शुगर मिल में तकनीकी कारणों से कांटे पर तौल बंद होने से जबरन भैंसा बुग्गी कांटे पर चढ़ाने से मना करने पर किसान ने मिल के चपरासी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में किसान समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुगर मिल प्रबंधन ने एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

मिल कर्मचारी जगदीश पुत्र भागमल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह मंसूरपुर शुगर मिल में तौल कांटे पर चपरासी के पद पर तैनात है। सोमवार रात गांव मोघपुर निवासी किसान पंकज पुत्र ब्रहमसिंह अपनी गन्नों से लदी भैंसा बुग्गी लेकर आया, उस समय तकनीकी कारणों से तौल बंद थी। वह जबरदस्ती भैंसा बुग्गी को कांटे पर चढ़ाने लगा। चपरासी द्वारा मना करने पर उसी के गांव का एक अस्थाई कर्मचारी नीटू पुत्र विनोद जो गन्ना विभाग में कार्यरत है। दोनों ने मिलकर अभद्रता करते हुए डंडे से चपरासी जगदीश की पिटाई कर दी। पुलिस ने पंकज तथा नीटू के खिलाफ एनसीआर दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह का कहना है कि किसान तथा शुगर मिल के एक अस्थाई कर्मचारी द्वारा चपरासी जगदीश के साथ मारपीट की गई है। शुगर मिल प्रशासन द्वारा कर्मचारी नीटू को बर्खास्त कर दिया गया है। थाने में रिपोर्ट लिखा दी गई है। उधर, मंसूरपुर के शुगर मिल में तौल कांटे पर ट्रॉली आगे पीछे करने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ किसानों ने मिलकर थाना सिखेड़ा के गांव बहादरपुर निवासी किसान संजय पुत्र कुलवीर के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें