फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बुलेट चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बुलेट चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एनसीआर, दिल्ली और जयपुर समेत अन्य राज्यों व शहरों से बुलेट चोरी कर फर्जी कागजात से देहात क्षेत्र में बेचने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो तमंचे, तीन बुलेट समेत चार बाइकें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि रामराज एसओ राजेंद्र गिरि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिखेड़ा नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गुरमीत सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, निवासी गांव अहीरपुरा थाना नूरपुर, सतीश पुत्र कृपाल सिंह, निवासी गैंडाजूड थाना स्योहारा जिला बिजनौर शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तीन बुलेट व एक प्लेटिना बाइक बरामद की गई। बरामद की गई एक बुलेट गाजियाबाद और दूसरी राजस्थान के जयपुर से चोरी की गईं हैं। वहीं, तीसरी बुलेट मेरठ से चोरी की गई थी। तीनों बुलेट बाइकें ट्रेस कर ली गईं हैं, जिनकी बरामदगी की जानकारी उनसे संबंधित थाने को दे दी गई है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर चोर हैं, जो अन्य राज्यों से खासकर बुलेट ही चोरी कर उन्हें फर्जी कागजात से देहात क्षेत्रों में बेच देते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें