फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से नीचे गिरी महिला की बस ने कुचल कर मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी सतेंद्र शर्मा पत्नी बबीता (36) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से मार्केट गया था। करीब सवा नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भोपा पुल से नीचे उतरकर श्रीराम स्वीट्स से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर गए। बबीता को बस ने कुचल दिया जबकि सुरेंद्र घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सतेंद्र की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें