बेटे पर हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया
खतौली। पिता ने अपने पुत्र पर ही हत्या कराने की धमकी देने तथा किसी झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। धमकी से पिता पूरी तरह से भयभीत हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अली ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 28 वर्ष पूर्व नगर के ही मोहल्ला बालकराम निवासी शाहिदा पुत्र मोहम्मद यामीन के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं, बड़ा पुत्र दानिश अल्फाज मुंबई में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कार्य करता है। आरोप है कि उनका छोटा पुत्र अब्दुल कादिर झगडालू किस्म का है। वह जबरदस्ती मकान पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि मकान पर कब्जा करने से मना करने पर उसने अपने तीन मामा व अपनी नानी के साथ मिलकर बदमाशों से हत्या कराने तथा किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। धमकी से मोहम्मद इमरान पूरी तरह से भयभीत है। उसने से एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।