फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार शाम से ही परिजनों के संपर्क में था मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
शक के दायरे में आया युवक
विज्ञापन

जानसठ। गांव में युवती की मौत के मामले में हिरासत में लिया गया पड़ोसी युवक परिजनों के बराबर संपर्क में था। बुधवार सुबह ही फिर से वह युवती के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ की। इसके कुछ देेर बाद वह फिर से घर पहुंचा। उसी ने परिजनों को लाश गांव के बाहर एक खेत में पड़ी होने की जानकारी दी। हालांकि इससे पहले वह कभी भी घर नहीं आता था। परिजनों द्वारा दी गई इस जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

युवती के शरीर पर जख्म के निशान
जानसठ। गांव के बाहर स्थित ईख के खेत में मिली युवती के शरीर पर जख्म थे। उसकी कलाइयों पर नोंचे जाने के भी निशान थे। वहीं शरीर पर भी हाथापाई के निशान बने हुए थे। यही नहीं युवती जो दरांती अपने साथ खेत में लेकर गई थी, वह भी घटनास्थल पर नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने उसी की दरांती का इस्तेमाल हत्या में किया और उसे मारने के बाद दरांती कहीं अन्यत्र फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीयत पदाधिकारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की
जानसठ। मंगलवार से लापता युवती की हत्या के बाद जमीयत-उलमा ए हिंद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए पुलिस अफसरों से हत्या का जल्द खुलासा करने के साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी ने जल्द वारदात के खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें