फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवचौक पर फिर महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवचौक पर फिर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारी सीजन में शहर का शिवचौक असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। बृहस्पतिवार की घटना को लोग भूल ही नहीं पाए थे कि शुक्रवार रात फिर से नशे में धुत एक युवक ने पति के साथ शॉपिंग कर रही महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला शुक्रवार रात करीब दस बजे शिवचौक पर पति के साथ शॉपिंग करने के लिए आई थी। यहां एक दुकान पर महिला व उसका पति चूड़ियां व लिपस्टिक खरीदने लगे। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक वहां पहुंचा और महिला के बेहद निकट खड़े होकर उसे देखने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अभद्र हरकत कर महिला से अपनी पत्नी के लिए भी उस जैसा ही चूड़ियों का सैट व लिपस्टिक खरीदवाने के लिए कहा। पास ही खड़े महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई कर दी। शोर मचाने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी रवि, निवासी कृष्णापुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

छुड़वाने के लिए लगा रहा तांता
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर छेड़छाड़ करते पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए देर रात तक शहर कोतवाली में सफेदपोशों का तांता लगा रहा। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को छोड़ने से इंकार करते हुए रात में ही उसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर उसका दाखिला कर दिया।
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एसआई सतेंद्र सिंह ने गहराबाग के निकट चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से सौ ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी दरोगा की कोठी निवासी फतेह पुत्र भूरा है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें