फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो क्षेत्र के किसानों के नलकूपों से विद्युत मोटर व स्टार्टर चोरी करते थे। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसआई ओमप्रकाश सिंह और अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नावला निवासी सागर पुत्र जगपाल, सोनू पुत्र कल्लू, रीनू पुत्र चंद्रवीर को शुक्रवार को दोपहर नेशनल हाईवे पर मैकडी होटल के पास से गिरफ्तार किया है। ये तीनों चोरी का सामान बेचने जा रहे थे। इनका एक साथी जो गांव नावला का ही रहने वाला है वह भी इनके साथ चोरी में शामिल था। जो पुलिस को देखकर फरार हो गया है। उसके खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। पकड़े गए इन चोरों ने गांव नावला के आधा दर्जन से अधिक किसानों के नलकूप से स्टार्टर, विद्युत मोटर, तांबे का तार चोरी किया है। इनके कब्जे से चोरी किए हुए मोटर के पार्ट्स, स्टार्टर व तांबे का तार भी बरामद किया है। तलाशी के दौरान चोरों के कब्जे से एक तमंचा तथा दो छुरी भी बरामद की है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। शनिवार को इन चोरों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस को क्षेत्र के सराय, नावला गांव से किसानों के मोटर चोरी होने की शिकायतें मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें