फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी रजिया ने मोहल्ले के ही अशरफ समेत दो युवकों पर नाबालिग बेटी इकरा के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन बाद ही अपहृत इकरा को सहारनपुर बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने बुधवार रात अपहरण के आरोपी अशरफ को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी सूर्यकांत त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार रात किसी काम से जिला अस्पताल गया था। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उसके साथ अकारण गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। डायल-100 ने एक युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह महिला समाजसेवी की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

बच्चों समेत घर से लापता हुई महिला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी अय्यूब ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी तीन दिन पूर्व घर से बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला व बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें