फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी पूजा की शादी अप्रैल 2018 को गांव भलेड़ी के युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित रहते हैं। आरोप है कि शनिवार की सुबह उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता ने अपने आपको कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को कमरे से बाहर निकाला और थाने ले गई। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी। कुछ समय बाद परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों को इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने समझा बुझाकर साथ किया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। विवाहिता को उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं। दोनों पक्षों में कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


शांतिभंग में छह लोगों का चालान
जानसठ। गांव राजपुर कलां में दो पक्षों में आपसी लेनदेन को लेकर मारपीट में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि राजपुर कलां के ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुछ लोग आपस में विवाद के चलते गांव की शांति बिगाड़ रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया। दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के महेंद्र, अज्जू, कपिल, बबलू, अंकुर, कपिल सिंह आदि का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें