शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीया महिला ने गांव के ही एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
शाहपुर थाने पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार रात गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उसे आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे घटना के संबंध में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी से मिल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
गैरहाजिर 11 रोडवेज कर्मियों की संविदा समाप्त
मुजफ्फरनगर। रोडवेज में काफी समय से गैर हाजिर चल रहे 11 संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई। इनमें पांच चालक और छह परिचालक शामिल है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि चालक खुर्शीद अहमद, पवन कुमार, सचिन कुमार, विनोद, मोहित त्यागी काफी समय से गैर हाजिर चल रहे थे, इनके संविदा समाप्त की गई है। छह परिचालकों आदित्य कुमार, कमल सिंह, ओमकार, सुशील कुमार, सत्यप्रकाश और हातम सिंह की भी संविदा समाप्त की गई है। ये भी लंबे अरसे से अनुपस्थित चल रहे थे।