फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बालिकाओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोरियों से छेड़छाड़ में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के एक मोहल्ला में दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
मोहल्ला निवासी महिला की दो बेटियां क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती हैं। महिला का आरोप है कि स्कूल आते जाते समय दोनों बच्चियों के साथ मोहल्ले के कई लड़के छेड़छाड़ करते हैं। मना करने पर आरोपियों ने पीड़िताओं की मां के साथ भी मारपीट की। तीनों आरोपी फरार हैं। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों छात्राओं का स्कूल रिकार्ड ले लिया गया है। इसके अनुसार दोनों किशोरी हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
तीन आरोपियों का चालान
मीरापुर। पुलिस ने दो मामलों में तीन लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। गांव नरसिंपुर चुड़ियाला निवासी लियाकत पुत्र फारूक की ओर से दर्ज रिपोर्ट में नामजद आरोपी शमीम और अली मोहम्मद पुत्रगण हनीफ का चालान किया गया। उधर, मोहल्ला पड़ाव चौक निवासी विकास पुत्र प्रमोद का भी शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

आर्य समाज का वार्षिकोत्सव 18 से
मीरापुर। आर्य समाज मीरापुर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ग्राम मुकल्लमपुरा में नागेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह चौहान के आवास पर संपन्न होगा। आर्य समाज मीरापुर के संरक्षक भाग सिंह आर्य और कार्यक्रम संयोजक रविंद्र कुमार आचार्य ने बताया कि 18, 19 व 20 मई को होने वाले वार्षिकोत्सव में प्रतिदिन प्रात: 8 से 9 तक यज्ञ, 9 से 12 बजे तक प्रवचन, दोपहर ढाई बजे से सांय 6 बजे तक व रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आर्य विद्वानों द्वारा भजन प्रवचन होंगे।
गन्ना वाहनों से लगा जाम
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल से संबंधित गन्ना किसानों में मिल बंदी को लेकर मची अफरातफरी के कारण मिल परिसर व दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर गन्ने से लदे वाहनों की लंबी कतारों से जाम के हालात बने हैं। उधर, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव संजय कुमार ने बताया कि जब तक गन्ना आपूर्ति जारी रहेगी, मिल में पेराई बंद नहीं होगी।
स्टेडियम् बनाने की मांग
मीरापुर। गांव टिकौला में युवा कल्याण विभाग की भूमि पर क्षेत्र के युवाओं के खेलने के लिए एक बहुउद्देश्यीय स्टेडियम बनाए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की है। गांव टिकौला के पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेलकूद मंत्री और सीएम को इस संबंध में पत्र भेजा है।
पेड़ से टकराया ट्रक, चालक घायल
मीरापुर। देवल के खादर क्षेत्र से तरबूज लेकर आ रहा एक मिनी ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण गांव सिकरेड़ा के पास एक पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक नईम निवासी मंडावर जिला बिजनौर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार दिलाकर वापस बिजनौर भेजा।
विज्ञापन

वट अमावस्या का पर्व मनाया
मीरापुर। वट अमावस्या के पावन पर्व पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर महिलाओं को भोजन आदि भेंट किया। वट अमावस्या के अवसर पर महिलाएं अपने परिवार की कुशलता की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं। क्षेत्र के भूमिया मंदिर, भैरो जी मंदिर, योगमाया मंदिर, शिव मंदिर कच्चा पक्का, श्री गंगा मंदिर आदि धर्मस्थलों पर जाकर अपने पूर्वजों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकांश घरों में वट वृक्ष की शाखाओं को लाकर पूजा संपन्न की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें