फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बुधवार को सवेरे वह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर बाइक सवार चार युवक उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। कुछ लोगों ने पीछा कर नार्वे रोड पर एक युवक को पकड़ लिया। तीन युवक भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने पकड़े गए युवक जीशान और उसके एक साथी शावेज निवासी लद्दावाला मुजफ्फरनगर के विरुद्ध अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सावेज पहले भी उसकी पुत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के निकट चोरी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम शेरपुर में पुलिस चौकी के निकट चोरों ने स्टेशनरी दुकान की छत में सेंध लगाकर हजारों की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने पास के ही एक कॉलेज के ताले तोड़ने का प्रयास किया, मगर ताले नहीं टूट पाए। घटना मंगलवार रात की है। चोरों ने शेरपुर पुलिस चौकी के निकट एक स्टेशनरी की दुकान की छत में सेंध लगाकर करीब तीन हजार की नगदी और हजारों का अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने पास ही इंटर कॉलेज के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया, मगर ताले नहीं टूट सके। सवेरे घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ितों ने जानकारी पुलिस को दी। थाने पर घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।

कई वाहनों के किए चालान
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने प्रतिज्ञा दिवस पर बुधवार को हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे कई लोगों के चालान किए हैं। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रोजाना अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें