फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांवड़िये से छेड़छाड़ पर हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से कांवड़ लेकर जा रही महिला कांवड़िये के साथ छेड़खानी के विरोध में भोलों के भक्तों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। धमात गंगनहर से हरियाणा के पलवल के कुछ कांवड़िये जा रहे थे। इस टोली में महिला कांवड़ियां भी थी, जो कुछ पीछे रह गई थी। उसके साथ वहां घूम रहे दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। इसके बारे में महिला कांवड़िये ने आगे जाकर टोली के सदस्यों को बताया। इस पर कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। कांवड़ियों ने वापस आकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत कराया। कांवड़ियों द्वारा बताए गए दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कांवड़ियों द्वारा थाने पर आकर शिकायत दर्ज नहीं कराने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें