फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार बदलने को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तार बदलने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मीरापुर। ट्रांसफार्मर के तार बदलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दस युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात गांव में लगे ट्रांसफार्मर के तार बदलने के लिए रामराज बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन अहमद पुट्ठी गांव गया था। तार बदलने को लेकर गांव के आस मौहम्मद पुत्र रियाजुद्दीन और जय सिंह पुत्र तेजराम आदि के बीच गाली गलौज हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से संबंधित युवक मौके पर जमा होने लगे। झगड़े की जानकारी मिलते ही सीओ भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से दस युवकों को हिरासत में लिया। इस मामले को लेकर पुलिस मित्र, ग्राम प्रधान तथा जिम्मेदार लोगों ने गांव में बैठक कर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामले का निपटान कराया। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें