फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप में दूध सप्लाई वैन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैथोड़ा पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की जीप में तेज रफ्तार दूध सप्लाई वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मीरापुर थाने के एसआई योगेंद्र सिंह सोमवार रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जब वे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कथौड़ा के निकट पहुंचे तो पीछे से आई एक दूध सप्लाई वैन ने जीप में टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वैन के चालक सुरेश निवासी मुरादाबाद को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में सूचना पर पहुंचे वैन मालिक ने क्षतिग्रस्त पुलिस जीप की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया, जिस पर मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें