फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी को मिली चिथड़े उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी को मिली हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोंक रहे गांव हुसैनपुर कलां निवासी नील कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चीथड़े उड़ा देने की धमकी दी गई है। बृहस्पतिवार सुबह घर के गेट पर उनके पिता को संबोधित कर लिखी गई धमकी का पर्चा चस्पा मिला, जिससे प्रत्याशी व उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। प्रत्याशी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी नील कुमार मुजफ्फरनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। उसने बुढ़ाना कोतवाली में बृहस्पतिवार सुबह तहरीर देकर बताया कि जब परिजन सुबह जागे तो के मेन गेट पर एक पर्चा चस्पा मिला। उक्त पर्चे में उसके पिता रोहताश को संबोधित कर निर्दलीय प्रत्याशी को समझाते हुए उसे चुपचाप घर में बैठाने की बात कहते हुए चीथड़े उड़ा देने की धमकी लिखी हुई थी। घर के गेट पर धमकी भरा पर्चे देख परिजनों के होश उड़ गए। प्रत्याशी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्याशी की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच कर पर्चा चस्पा करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें