फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से किशोरी को भगा ले आए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से किशोरी को भगा ले आए युवक
विज्ञापन

तितावी। मध्यप्रदेश के जिला छिंदवाड़ा के एक गांव निवासी ने शनिवार को तितावी थाने में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव कुछ युवक उनके यहां कोल्हू पर काम करते थे। आरोप है कि उक्त युवक वहां से नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले आए हैं। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पचेंडा कलां में युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा कलां निवासी शैलेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को गांव मखियाली में दोस्त संजीव से मिलने गया था। वहां संजीव उसकी बाइक लेकर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया, जबकि वह उसके कमरे में लेट गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने कमरे पर पहुंचकर शैलेंद्र के साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस-कार में भिड़ंत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी अभिसार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार दोपहर मां अंजू शर्मा के साथ कार से भोपा रोड पर जा रहा था। आरोप है कि भोपा रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसकी मां और अभिसार बाल-बाल बच गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें