फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर गुड़ मंडी के चोरों ने छह दुकान खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर गुड़ मंडी में चोरों ने छह दुकान खंगाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। कस्बे की नवीन गुड़ मंडी स्थल पर शुक्रवार रात चोरों ने आतंक मचाते हुए आधा दर्जन दुकानों के मेन गेट के ताले तोड़कर चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने मंडी के गेट की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम बुढ़ाना व थाना प्रभारी व्यापारियों के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर मंडी में हुई चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।
कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित नवीन गुड़ मंडी स्थल में शुक्रवार की रात चोरों ने सिंघल ट्रेडिंग कंपनी , चंद्रवीर ब्रदर्स , गर्ग ट्रेडर्स , राकेश कुमार एंड संस , शिवा ट्रेडिंग कम्पनी व बंसल ट्रेडिंग कंपनी की दुकानों के मेन गेट के ताले तोड़ने के साथ दुकानों में रखे गल्लों के ताले तोड़कर उनमें रखे चादी के सिक्के , फ़टे पुराने नोट के अलावा खुले हुए रुपयों की चोरी करने के साथ दुकानों में रखे कागजातों को भी बिखेर दिए। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। जिसके बाद मंडी में मौजूद व्यापारियों में घटना से रोष व्याप्त हो गया । गुस्साये व्यापारियों ने घटना का विरोध करते हुए अपना काम ठप्प कर मंडी के मेन गेट की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया । सूचना पर थानाप्रभारी इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से घटना की जानकारी लेकर धरना प्रदर्शन समाप्त करने को कहा, लेकिन व्यापारियों ने आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। कई घंटे बाद गुड़ मंडी के प्रशासक व एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह व्यापारियों के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि मंडी में रात्रि के समय पहरेदार रहने के साथ मंडी समिति के कर्मचारी रहते हैं। बावजूद इसके मंडी में चोरी की घटना हो रही हैं। व्यापारियों ने बताया कि गुड़ का सीजन शुरू हो गया है, बावजूद इसके व्यापारियों के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने एसडीएम से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के साथ मंडी परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है। एसडीएम ने व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया । इस दौरान व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में गुड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गोयल , चंद्रवीर शास्त्री , अरविंद गोयल , ललित गर्ग , विजय गोयल , उमेश मित्तल , महेश सिंघल , प्रदीप सिंघल , अरिंजय जैन , राकेश जैन , प्रवीण गोयल , मणिकांत गोयल , सतीस कश्यप , राजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
घटना के विरोध में व्यापारियों का हंगामा, तालाबंदी कर दिया धरना

पलड़ी में कुत्ते ने ग्रामीणों पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। गांव पलड़ी में शुक्रवार की रात एक आदमखोर कुत्ते ने आधा दर्जन ग्रामीणों असगर , अहसान , सलीम , इकराम , राजेश व शाकिर पर जानलेवा हमला बोल दिया। उक्त आदमखोर कुत्ते ने ग्रामीणों के चेहरे को निशाना बनाकर हमला किया। घायल कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, घायल ग्रामीण राजेश सैनी पुत्र सकटू सैनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें