फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और शिक्षिका के परिजनों में नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य और शिक्षिका के परिजनों में झड़प
विज्ञापन

खतौली। केके जैन इंटर कालेज में शिक्षिका और प्रधानाचार्य के बीच चला आ रहा विवाद निपटने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। सीओ आफिस के बाहर प्रधानाचार्य और शिक्षिका के परिजनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। सीओ ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। आरोप है कि प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन

घंटाघर निवासी शिक्षिका केके जैन इंटर कालेज में पढ़ाती हैं। शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाचार्य बिना किसी कारण के उसको प्रताड़ित करते हैं, जिसको लेकर उनको मानसिक तनाव रहता है। आरोप है कि सोमवार को भी कालेज में प्रधानाचार्य ने शिक्षिका को प्रताड़ित किया था। नतीजतन मानसिक तनाव के चलते उसकी शिक्षिका की कालेज में ही हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को अपने आफिस में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। सीओ आफिस के बाहर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई। सीओ ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ डॉक्टर राजीव कुमार सिंह का कहना कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद की आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें