किशोरी के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी तीन दिन पूर्व घर से किसी काम से गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। आरोप है कि किशोरी की तलाश के दौरान पता चला कि गांव का ही सोनू अपनी बहन व साथी के साथ उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। इस पर परिजन आरोपी सोनू के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने किशोरी के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बैंक मैनेजर की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक बिजलीघर के सामने से वाहन चोरों ने बैंक मैनेजर की बाइक चोरी कर ली। नई मंडी निवासी और सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रदुम्मन मीणा पुत्र हरिमोहन ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने पर तहरीर दे दी है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।