फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर पत्थर फेंके, महिला यात्री घायल, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-ऋषिकेश ट्रेन पर शरारती तत्वों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। चलती ट्रेन में पत्थर फेंकने से डब्बे में बैठी महिला यात्री घायल हो गई। जिससे अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

दिल्ली-ऋषिकेश ट्रेन दिल्ली से चलकर सहारनपुर की ओर जाती है। बृहस्पतिवार रात को नौ बजे के करीब ट्रेन दिल्ली से चलकर रेलवे स्टेशन पर रुकी। स्टेशन पर कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए चल दी। ट्रेन जैसे ही रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे गुजरी तो शरारत तत्वों ने अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ट्रेन में देवबंद की रहने वाले वाली रफीकन अपने परिवार के लोगों के साथ शाहदरा में अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखकर वापस घर जा रही थी। रफीकन ट्रेन के डब्बे में खिड़की पर बैठी हुई थी। एक पत्थर खिड़की के पास बैठी रफीकन के सिर में जा लगा। पत्थर लगने से वह घायल हो गई। जिसको लेकर उस डब्बे में अचानक अफरातफरी मच गई। पत्थर फेंके जाने से यात्री भयभीत हो गए थे। भयभीत यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को भी नहीं रुकवाया। देवबंद स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर नीचे उतरने पर महिला के परिजनों ने इस घटना की जानकारी जीआरपी को दी। पुलिस पत्थर फेंकने की घटना की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें