फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मीरापुर। मौहल्ला कमलियान के कासमपुरा बस्ती मे रहने वाले दो पक्षों में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट व पथराव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। पथराव में घायल एक व्यक्ति को सीएससी जानसठ भेज दिया गया।
विज्ञापन

मीरापुर के मोहल्ला कमलियान निवासी मुनीर पुत्र शमशेर इसी बस्ती के रहने वाला हाजी इस्लाम का भांजा है। मुनीर पक्ष का आरोप है कि इस्लाम पक्ष के लोग घर के सामने रहने वाले परिवार में महिलाओं से छेड़छाड़ व ताका झांकी करते हैं। इसी बात को लेकर रविवार शाम करीब साढे़ छह बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव हो गया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारकर मौके पर जमा भीड़ को भगाया। पथराव में मुनीर व उसकी पत्नी सलमा घायल हो गई। पुलिस ने मुनीर को उपचार के लिए जानसठ भेज दिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। बाद में एक पक्ष की हुस्नजहां ने पांच आरोपियों नईम, अहसान, फुरकान, इस्लाम, मुनीर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें