हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
तितावी। गांव बुड़ीना खुर्द निवासी दलित युवती की तीन दिन पूर्व चरथावल के गांव हैबतपुर-सिंगलपुर के जंगल में हुई हत्या के मामले में ग्रामीणों व परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में धरना दिया। एसओ तितावी को भी गुस्साए लोगों ने धरने पर ही बैठा लिया, जिन्होंने तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सीमा पुत्री रामकिशन तीन दिन पूर्व चार महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थी। गांव सिंगलपुर-हैबतपुर के जंगल में बदमाशों ने सीमा की हत्या कर दी थी। मामले में तितावी पुलिस के हाथ अब तक अभी तक खाली हैं, जिससे नाराज परिजन शनिवार को ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसओ तितावी एसओ सूबे सिंह मौके पर पहुंचे, जहां गुस्साए लोगों ने उन्हें भी धरने पर बैठा लिया। एसओ ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा भी किया, लेकिन ग्रामीण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन दिन के भीतर फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजन व ग्रामीणों को शांत किया।